सर्वप्रथम मीरा भाईंदर की विधायिका गीता जैन जी को शहर की जनता की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं !
इस सभी राजनैतिक शोरगुल के बिच यहाँ शहर की भोली भाली जनता जिन्होंने गीता जैन को भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज उम्मीदवार नरेंद्र मेहता को हराकर अपक्ष में रूप में विधायक के रूप में चुना था वो बेचारी गीता जैन को मीरा भाईंदर शहर में एक 'कर्तव्यदक्ष, कार्यसम्राट' विधायक के रूप में ढूंढ रही है। अब शहर की जनता को शायद यह पछतावा जरूर हो रहा होगा की इनसे बेहतर विधायक तो नरेंद्र मेहता थे जो कम से कम शहर में दिखाई तो देते थे? उनके ऊपर भ्रष्टाचार के चाहे जितने भी आरोप लगते रहे हो लेकिन उन्होंने शहर में कई बड़े विकास कार्य तो किये हैं? नरेंद्र मेहता चाहे जितने भी व्यस्त रहे हों लेकिन वो हमेशा शहर की जनता के संपर्क में तो रहते थे?
आज गीता जैन जी का जन्मदिन है तो शहर की जनता को याद आया की इस शहर में एक विधायक भी रहती हैं। अब इस बहाने एक सवाल पूछा जा रहा है की क्या वाकई गीता जैन इस शहर की विधायक हैं? अगर हैं तो वो इस शहर में दिखाई क्यों नहीं देती? विधानसभा चुनाव जितने के बाद लगभग ढाई साल बीत चूका है लेकिन उन्होंने एक विधायक के रूप में इस शहर के लिए किया क्या है? चुनाव जितने से पहले उन्होंने जो नौ वचन लिए थे उन वचनों में से कितने वचन उन्होंने निभाए? शहर को टोल मुक्त करने का वादा किया था उस वादे का क्या हुआ? भ्रष्टाचार मुक्त महानगर पालिका के वादे का क्या हुआ? महानगर पालिका को कमीशनखोरों की चंगुल से मुक्त करने के वादे का क्या हुआ? ऐसे और भी कई सवाल है जिनका जवाब फिलहाल मीरा भाईंदर शहर की जनता ढूंढने की कोशिश कर रही है। अब देखना होगा की विधायक गीता जैन के साथ साथ इन सवालों के जवाब जनता को कब मिल पाते हैं।
फिलहाल तो हम फिर एकबार गीता जैन जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकानांएँ देते हैं और आशा करते हैं वो जहाँ भी रहे जिस भी पार्टी के साथ रहे खुश रहे आबाद रहे और उन्हें कभी याद आये तो मीरा भाईंदर शहर के जनता की सुध भी लें।
Happy Birthday MLA Geeta Jain Ji !