05 July 2022

शहर की जनता जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहती है लेकिन विधायक गीता जैन जी लापता हैं?

सर्वप्रथम मीरा भाईंदर की विधायिका गीता जैन जी को शहर की जनता की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ! 

    
सुना है आज मीरा भाईंदर शहर की लोकलाडली विधायिका गीता जैन जी का जन्मदिन है? और शहर की जनता उन्हें बधाइयां देने के लिए बड़ी ही आतुरता से ढूंढ रही है? लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है की गीता जी आख़िर हैं कहाँ? कोई कह रहा है की वो अपक्ष के रूप में चुनाव जितने के बाद सबसे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस के दिखाई दीं। चुनाव से पहले गीता जी शहर की जनता को हर जगह कहती दिखाई देती थी की वो देश में भाजपा के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व को मानती हैं और जैसा की उन्होनें विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नारा लगाया था की "मोदी तुझसे बैर नहीं, नरेंद्र मेहता तेरी ख़ैर नहीं" तब ऐसा लगा था की वो अपक्ष उम्मीदवार के रूप में चुनाव जितने के बाद भाजपा में अधिकृत रूप से प्रवेश करेंगी और जीवनभर भाजपा के साथ ही रहेंगी? लेकिन बाद में किसी ने कहा की महाराष्ट्र में अनपेक्षित रूप से भाजपा की सरकार ना बनते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी और गीता जैन ने पालकमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथों शिवबंधन बांधकर शिवसेना में चली गई हैं। तब उन्होंने एक और चौंकाने वाली बात बताई थी की विधायक प्रताप सरनाईक और वो भाई-बहन के जैसे हैं। लेकिन अब कोई कह रहा है की नहीं उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के बाद वो फिर से बिन बुलाये मेहमान की तरह गुवाहाटी जाकर देवेंद्र फडणवीस के साथ भाजपा में जाने की घोषणा की हैं?  

    इस सभी राजनैतिक शोरगुल के बिच यहाँ शहर की भोली भाली जनता जिन्होंने गीता जैन को भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज उम्मीदवार नरेंद्र मेहता को हराकर अपक्ष में रूप में विधायक के रूप में चुना था वो बेचारी गीता जैन को मीरा भाईंदर शहर में एक 'कर्तव्यदक्ष, कार्यसम्राट' विधायक के रूप में ढूंढ रही है। अब शहर की जनता को शायद यह पछतावा जरूर हो रहा होगा की इनसे बेहतर विधायक तो नरेंद्र मेहता थे जो कम से कम शहर में दिखाई तो देते थे? उनके ऊपर भ्रष्टाचार के चाहे जितने भी आरोप लगते रहे हो लेकिन उन्होंने शहर में कई बड़े विकास कार्य तो किये हैं? नरेंद्र मेहता चाहे जितने भी व्यस्त रहे हों लेकिन वो हमेशा शहर की जनता के संपर्क में तो रहते थे? 

    आज गीता जैन जी का जन्मदिन है तो शहर की जनता को याद आया की इस शहर में एक विधायक भी रहती हैं। अब इस बहाने एक सवाल पूछा जा रहा है की क्या वाकई गीता जैन इस शहर की विधायक हैं? अगर हैं तो वो इस शहर में दिखाई क्यों नहीं देती? विधानसभा चुनाव जितने के बाद लगभग ढाई साल बीत चूका है लेकिन उन्होंने एक विधायक के रूप में इस शहर के लिए किया क्या है? चुनाव जितने से पहले उन्होंने जो नौ वचन लिए थे उन वचनों में से कितने वचन उन्होंने निभाए? शहर को टोल मुक्त करने का वादा किया था उस वादे का क्या हुआ? भ्रष्टाचार मुक्त महानगर पालिका के वादे का क्या हुआ? महानगर पालिका को कमीशनखोरों की चंगुल से मुक्त करने के वादे का क्या हुआ? ऐसे और भी कई सवाल है जिनका जवाब फिलहाल मीरा भाईंदर शहर की जनता ढूंढने की कोशिश कर रही है। अब देखना होगा की विधायक गीता जैन के साथ साथ इन सवालों के जवाब जनता को कब मिल पाते  हैं।

    फिलहाल तो हम फिर एकबार गीता जैन जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकानांएँ देते हैं और आशा करते हैं वो जहाँ भी रहे जिस भी पार्टी के साथ रहे खुश रहे आबाद रहे और उन्हें कभी याद आये तो मीरा भाईंदर शहर के जनता की सुध भी लें।

Happy Birthday MLA Geeta Jain Ji !


2 comments:

  1. Very nice written...जनता की आवाज 👍

    ReplyDelete
  2. Kya hoga Gita jain ka in elections in kaun si party's se ticket milega ek question hoga..

    ReplyDelete